Javascript क्या है | What is JavaScript in Hindi

Hello Programmers,
दोस्तों JavaScript आज के समय में एक बहुत ही पावरफुल Programming Language है। आपने जावास्क्रिप्ट का नाम कहीं न कही जरूर सुना होगा।

JavaScript असल मे एक Scripting Language है। Scripting Language Programming Languages की एक कैटेगरी होती है। 

कुछ लोग सोचते हैं की JavaScript java एक ही प्रोग्रामिंग भाषा है। क्योंकि इनका नाम एक जैसे है।  लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है।  जावास्क्रिप्ट जावा से पूर्णतः भिन्न प्रोग्रामिंग भाषा है।

हालाँकि जावास्क्रिप्ट का syntax जावा से थोड़ा मिलता जुलता है लेकिन जावास्क्रिप्ट और जावा दोनों ही c++ से influenced हैं।

तो चलिए जानते हैं कि JavaScript Kya hai ( What is JavaScript in Hindi )


Javascript क्या है


what is javascript in hindi

JavaScript एक High Level, और Interpreted Programming Language है। JavaScript Client Side Scripting Language है। 

जावास्क्रिप्ट का प्रयोग आज लगभग हर जगह किया जाता है जैसे Web Applications, Mobile Apps, Desktop Software  तथा Database में इत्यादि।

JavaScript का सबसे ज्यादा प्रयोग Front end Development में होता है। इंटरनेट पर जितनी भी Websites मौजूद हैं लगभग उन सब मे जावास्क्रिप्ट का उपयोग किसी न किसी रूप में जरूर हुआ है।

वेबसाइट में pop-up, Drag Drop तथा अन्य Functionality JavaScript के प्रयोग से ही होती है।

जावास्क्रिप्ट को रन करने के लिए इसको इन्टरप्रेट करने की जरुरत होती है।  जावास्क्रिप्ट को रन करने के लिए हमें कोई अलग से सॉफ्टवेयर की जरुरत नहीं पड़ती क्योकि आजकल कर ब्राउज़र में JavaScript Engine इनबिल्ड होता है।

GitHub की एक रिपोर्ट के अनुसार जावास्क्रिप्ट GitHub पर सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली programming language है।


most used programming language
source : GitHub 

जावास्क्रिप्ट का प्रयोग Back End डेवलोपमेन्ट में भी किया जाता है। Back End डेवलोपमेन्ट के लिए Node JS का प्रयोग किया जाता है। जो कि जावास्क्रिप्ट का एक Framework है।


Javascript का इसिहास | History of JavaScript in Hindi

JavaScript को Netscape कंपनी में कार्य करने वाले Brendan Eich (ब्रेंडन एक) ने बनाया था। जावास्क्रिप्ट को पहली बार मई 1995 में लांच किया गया थे।  

ऐसा कहा जाता है की इसका पहला वर्जन मात्र 10 दिनों में ही बना लिया गया था। 

शुरुआत में JavaScript का नाम Mocha (मोचा) था। जो की नेटस्केप कंपनी के एक फाउंडर ने suggest किया था। 

इसके कुछ दिनों बाद यानि सितम्बर 1995 ही इसका नाम बदलकर  LiveScript कर दिया गया।  

लेकिन ये नाम भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला।  दिसंबर 1995 में इसका नाम फिर से बदलकर जावास्क्रिप्ट कर दिया गया और आज तक हम इसे इसी नाम से जानते हैं 

JavaScript का प्रयोग | Uses of JavaScript in Hindi 

uses of javascript in hindi

जावास्क्रिप्ट का प्रयोग सबसे जायदा वेब पेज तथा वेब एप्प बनाने में किया जाता है। कुछ फ्रेमवर्क की मदद से आज के समय में जावास्क्रिप्ट से Android, iOS  Apps तथा Desktop Software भी बनाये जा रहे हैं। 

तो चलिए आपको एक एक करके जावास्क्रिप्ट के प्रयोग के बारे में जानकारी दे देता हूँ। 

1 - Add functionality on a web page (वेब पेज में functionality जोड़ने में )

वेब डेवलपमेंट में जावास्क्रिप्ट का सबसे ज्यादा प्रयोग होता है। 
जब आप कोई वेबसाइट visit करते हैं तो आपको उस वेबसाइट में बहुत साडी functionalities मिलती हैं जैसे drag and drop, pop-up, image slider इत्यादि।  ये सब इफेक्ट्स जावास्क्रिप्ट के प्रयोग से ही आती है। 

2  - Online presentation (ऑनलाइन प्रेजेंटेशन बनाने में)

जावास्क्रिप्ट का प्रयोग ऑनलाइन प्रेजेंटेशन बनाने में भी किया जाता है।  RevealJS तथा BespokeJS जैसी फ़्रेमवर्क्स का प्रयोग HTML में करके बहुत सुन्दर सुन्दर प्रेजेंटेशन बनाये जा सकते हैं। 

3  - Mobile Apps (मोबाइल एप्प्स ) 

React Native तथा PhoneGap जैसे फ़्रेमवर्क्स की मदद से एंड्राइड तथा iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए एप्प्स बनाये जा सकते हैं।  

जावास्क्रिप्ट में एप्प्स बनाने का सबसे बड़ा फायदा है की आप एक ही codebase से दोनों plateforms पर चलने योग्य एप्प बना सकते हैं यानि एक बार कोड लिख कर उसे android तथा iOS दोनों में run करा सकते हैं। 

4  - Desktop software (डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर)

electron एक ऐसी जावास्क्रिप्ट फ्रेमवर्क है जिसका उपयोग करके हम जावास्क्रिप्ट लैंग्वेज में डेस्कटॉप के लिए softwares बना सकते हैं। 

5 - Web Server (वेब सर्वर)

जावास्क्रिप्ट का उपयोग वेब सर्वर application बनाने में भी किया जाता है। NodeJS framework की मदद से हम  back-end development भी कर सकते हैं। 

6 - Games Development (गेम बनाने में)

जावास्क्रिप्ट का उपयोग गेम बनने में भी किया जाता है। EaseJS library की मदद से HTML तथा JavaScript में गेम बनाये जा सकते हैं। 

जावास्क्रिप्ट की विशेषताएं ( Features of JavaScript )

  • Simple  तथा easy :- जावास्क्रिप्ट एक बेहद सरल तथा इजी भाषा है। Javascript सीखने , लिखने, पढ़ने तथा debug करने में बेहद आसान है।  
  • Lightweight :- जावास्क्रिप्ट को एक लाइटवेट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज माना जाता है क्योकि जावास्क्रिप्ट execute होने के लिए बहुत ही काम मेमोरी consume करता है। 
  • Client Side :- जावास्क्रिप्ट एक क्लाइंट साइड scripting भाषा है।  यह सर्वर पर run न होकर लोकल मशीन पर रन होता है।
  • Popular (लोकप्रिय) :- आज के समय में जावास्क्रिप्ट सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली भाषा है। 
  • High Level :- जावास्क्रिप्ट एक एक हाई लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है क्योकि यह मशीन independent होती है। 
  • Scripting लैंग्वेज :- जावास्क्रिप्ट एक scripting भाषा है क्योकि यह self executable नहीं होती। इसको HTML डॉक्यूमेंट में place करके execute किया जाता है।  
  • Interpreted :- c तथा c++ की तरह जावास्क्रिप्ट को compile करने की जरुरत नहीं पड़ती। जावास्क्रिप्ट के code को रन करने के लिये उसे इन्टरप्रेट किया जाता है। 
  • Cross Platform :- जावास्क्रिप्ट एक क्रॉस प्लेटफॉर्म भाषा है। हम एक बार कोड लिख कर इसे किसी भी ब्राउज़र में आसानी से रन कर सकते हैं। हमें अलग अलग ब्राउज़र के लिए अलग अलग कोड नहीं लिखना पड़ता। 
  • Case Sensitive :- जावास्क्रिप्ट सी तथा सी ++ की तरह की एक केस सेंसिटिव लैंग्वेज है।  इसमें upper  तथा lower केस को अलग अलग consider किया जाता है 

दोस्तों उम्मीद है जावास्क्रिप्ट क्या है (What is JavaScript in Hindi ) पर मेरी यह पोस्ट आपको पसंद आयी होगी। अगर आपको अभी भी कोई सवाल है जावास्क्रिप्ट के ऊपर तो आप मुझसे कमेंट कर के पूछ सकते हैं। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें ताकि उनको भी जावास्क्रिप्ट के बारे में सही और सटीक जानकारी मिल सके। 

धन्यवाद। 

2 Comments

  1. Very nice, thanks for information.

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद सर आपकी पोस्ट काफी लाब्दायी है और हमें आपके आर्टिकल्स पड़ना काफी ज्यादा अच्छा लगता है. आप हमारे देश के लिए काफी अच्छा काम कर रहे है इस प्रकार से और बेतरीन आर्टिकल्स हमरे लिए पोस्ट करते रहिये.
    100+ FUNNY PROFILE PICS — FUNNY PICS | COOL PROFILE PICS

    ReplyDelete
Post a Comment
Previous Post Next Post