SQL क्या है ? What is SQL in Hindi ?

आपने अपने जीवन Database का नाम कभी ना कभी जरूर सुना होगा। आपको पता होगा की Database में बहुत सारा डाटा होता है। लेकिन क्या आपको ये पता है की इतने बड़े डेटाबेस और इतने सारे डाटा को आखिर Manage कैसे किया जाता है? Database को मैनेज करने के लिए SQL का प्रयोग किया जाता है। आज इस पोस्ट में हम जानेंगे की SQL क्या होता है (What is SQL in Hindi), SQL का फुल फॉर्म (Full form ऑफ़ SQL in Hindi).

What is SQL in Hindi


 SQL क्या है - 

 SQL एक ऐसी Programming Language है जो Relational Database को access और manage करने में प्रयोग किया जाता है। SQL की मदद से हम किसी रिलेशनल डेटाबेस में डाटा को Insert, Edit, Remove या Retrieve कर सकते हैं।

Relational Database के लिए SQL एक ANSI (American National Standards Institute) स्टैंडर्ड लैंग्वेज है। 
SQL का प्रयोग सभी लगभग सभी Relational Database Management System(RDBMS) में किया जाता है। 

RDBMS के कुछ उदाहरण :

  • MySQL 
  • MS Access 
  • PostgreSQL
  • SQL Server
  • Oracle Database 
  • Microsoft SQL Server 

SQL full form in Hindi - 

SQL का फुल फॉर्म Structured Query Language होता है। 

S = Structured 
Q = Query 
L = Language 

SQL के प्रयोग -

SQL की मदद से आप किसी रिलेशनल डेटाबेस में निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं 
  • SQL की मदद से आप एक नया डेटाबेस बना सकते है। 
  • डेटाबेस में डाटा Insert कर सकते हैं। 
  • डेटाबेस से डाटा प्राप्त कर सकते हैं। 
  • डेटाबेस के डाटा को Modify या अपडेट कर सकते हैं। 
  • डेटाबेस से डाटा को डिलीट कर सकते हैं। 

SQL commands -

Sr No

Command

Use     

1

CREATE

नया टेबल बनाने के लिए 

2

ALTER

मौजूद टेबल में संसोधन करने के लिए 

3

SELECT

टेबल से डाटा प्राप्त करने के लिए 

4

INSERT

टेबल में डाटा प्रविष्ट करने के लिए 

5

UPDATE

टेबल में रखे डाटा को संशोधित करने के लिए 

6

DELETE

टेबल में रखे डाटा को डिलीट करने के लिए 

7

DROP

किसी डेटाबेस के एक पुरे टेबल को डिलीट करने के लिए 




*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post