DBMS क्या होता है ? Database Management System in Hindi

What is DBMS in Hindi
what is dbms in hindi

DBMS एक समान (Interrelated) Data तथा उसके access के लिए कुछ Programs के set का संग्रह है। 
DBMS  एक एप्पलीकेशन प्रोग्राम तथा ऑपरेटिंग सिस्टम के बीच Interface का कार्य करता है जिससे हम किसी Database में डेटा store तथा उससे डेटा प्राप्त कर सकते हैं। 

मूलरूप से DBMS एक सिस्टम सॉफ्टवेयर होता है जो किसी डेटाबेस में रखे डेटा को access करने में हमारी मदद करता है। 

इसका उद्देश्य डेटाबेस में निहित जानकारी को परिभाषित करने, स्टोर और पुनः प्राप्त करने का एक सुविधाजनक और प्रभावी तरीका प्रदान करना है। 
DBMS in hindi

Full form of DBMS in Hindi

DBMS का full form Database Management System (डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम) होता है। 

D = Data
B = Base
M = Management
S = System

Dataase क्या होता है (What is Database in Hindi)

Database दो शब्दों से मिलकर बना है, Data तथा Base. 
Database मतलब होता है "डेटा के लिए आधार" ।

Database तार्किक रूप से सुसंगत, एक समान डेटा का संगठित संग्रह है जिससे हम डेटा को स्टोर, प्राप्त तथा संशोधित कर सकते हैं। 

उदाहरण के लिए एक यूनिवर्सिटी का डेटाबेस जिसमें विद्यार्थियों का डेटा जैसे नाम, कोर्स, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि रखा गया है। 

Management System का मतलब 

मैनेजमेंट सिस्टम कुछ प्रोग्राम्स का कलेक्शन होता है जो यूजर को एक डेटाबेस बनाने तथा उसे मैनेज करने में मदद करता है। 

Features of DBMS in Hindi (DBMS की विशेषताएं) 


  • ​डेटा का आदान प्रदान करने में मदद करता है। 
  • ​सुरक्षा प्रदान करता है। 
  • ​डेटा का अनेक view सपोर्ट करता है जैसे End User, प्रोग्रामर, DBA
  • ​Multiuser Transaction Processing जिससे डेटा का आदान प्रदान सरल होता है। 

Applications of DBMS in Hindi (DBMS के अनुप्रयोग) 

Database Management System के कुछ प्रमुख अनुप्रयोग :-

Railway :- टिकट बुकिंग तथा Reservation के लिए अलग अलग ट्रेनों में सीट उपलब्धता जाँचने के लिए। 

Universities/Collages :- स्टूडेंट्स के records रखने के लिए जैसे नाम, उम्र, ग्रेड, कोर्स इत्यादि। 

HR Management :- कंपनी के कर्मचारियों के नाम, वेतन, डिपार्टमेंट, जॉब रोल तथा PF/ESI का डेटा रखने के लिए। 

Sales :- ग्राहकों के नाम, प्रोडक्ट्स तथा अन्य इन्फॉर्मेशन रखने के लिए। 

Telecommunications :- बिल के लिए कॉल रिकार्ड्स रखने में। 

Airlines :- Reservation तथा Schedule की जानकारी के लिए। 

Components of DBMS in Hindi (DBMS के अवयव) 


  1. ​User :- 
    • Application Programmer :- Application Programmer  प्रोग्राम बनाता है, जिससे डेटाबेस को Use किया जा सकता है। 
    • End User :- एन्ड यूजर वो होता है जो प्रोग्रामर के द्वारा बनाये गए प्रोग्राम  या Query Language के माध्यम से डेटाबेस का प्रयोग करता है। 
    • DBA :- Database Administration वो होता है जो डाटाबेस को डिज़ाइन तथा मेन्टेन करता है। 
  2. ​Software :- डेटाबेस के लिए प्रयोग किये जाने वाले सॉफ्टवेयर जैसे DBMS, Operating System, Network Software इत्यादि। 
  3. Hardware :- डेटाबेस के लिए हार्डवेयर जैसे कोई कंप्यूटर या कंप्यूटरों का समूह, जिसमे स्टोरेज के लिए हार्ड डिस्क, फ्लॉपी डिस्क या कोई अन्य हार्डवेयर तथा Input/Output डिवाइस जैसे Moniter और प्रिंटर। 
  4. Data :- डाटाबेस में स्टोर किया गया डेटा। डेटा Numeric, Float Character या Logical (True या Flase).  

Types of DBMS in Hindi (DBMS के प्रकार)

There are 4 Models of DBMS

  1. ​Hierarical Database Model
  2. ​Network Database Model
  3. ​Realtional Database Model
  4. ​Object-Oriented Database Model

Advantages of DBMS in Hindi (DBMS के फायदे)


  • ​Application Development में समय बचाता है 
  • ​ डेटा की सुरक्षा प्रदान करता है 
  • ​डेटा में प्रमाणिकता (Integrity) प्रदान करता है 
  • ​DBMS डेटा को स्टोर और पुनः प्राप्त करने के लिए कई तरह की तकनीक प्रदान करता है 
  • ​एक ही डाटाबेस को कई Aplications में प्रयोग किया जा सकता है 
  • ​डेटा लीक बचाता है 
  • ​DBMS की मदद से डेटाबेस को मेन्टेन करना आसान होता है

Disadvantages of DBMS in Hindi (DBMS के नुकसान) 


  • ​आजकल software बहुत महंगे है इसलिए बजट की दृष्टि से ये एक खामी है। 
  • ​DBMS के softwars को चलाने तथा डेटा स्टोर करने कर लिए हार्डवेर की जरूरत होती है जैसे स्टोरेज, इनपुट, आउटपुट तथा प्रोसेसिंग डिवाइस। 
  • ​कई उपयोगकर्ताओं द्वारा एक समय में एक ही प्रोग्राम का उपयोग करने से कभी-कभी कुछ डेटा का नुकसान होता है।
  • ​DBMS के सॉफ्टवेयर बहुत complex होते हैं इसलिये प्रयोग करने वाले को ट्रेनिंग की जरूरत होती है। 

Popular DBMS Softwares 


  • ​MySQL
  • ​Oracle
  • ​Microsoft Access
  • ​Microsoft SQL Server
  • ​MongoDB
  • ​Firebase
  • ​PostgreSQL
  • ​SQLite
  • ​IBM DB2
दोस्तों Database Management System पर मेरी ये पोस्ट आपको कैसे लगी कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको कोई सवाल है DBMS को लेकर तो आप मुझसे कमेंट कर के पूछ सकते हैं। 
 धन्यवाद् 🙏🙏🙏

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post